1 अप्रैल से लागू होने वाले कर परिवर्तन दे सकते हैं आपकी जेब को बड़ी राहत
(India) व्यक्तिगत आयकर के नियमों में बड़े बदलाव 1 अप्रैल से लागू होंगे, जिसका असर वर्ष 2026-27 के आयकर रिटर्न में दिखाई देगा। नई कर प्रणाली चुनने वाले व्यक्तियों के लिए कर मुक्त आय की सीमा 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है। वित्त विधेयक 2025 के अनुसार, 12 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को अब आयकर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस बजट में वित्त मंत्री ने जो सबसे बड़ी सौगात दी है, वो ये है कि टैक्स की सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है। यानि 1 अप्रैल 2025 के बाद जो भी आय होगी, वो 12 लाख रुपये तक होगी, कोई टैक्स नहीं लगेगा, ये सबसे बड़ी रियायत है। और फिर जो रेट रिस्ट्रक्चरिंग की गई है, उसमें 4 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं, चार से आठ लाख तक 5%, आठ से 12 लाख तक 10% और फिर 15%। और ये 1 अप्रैल 2025 से लागू होने जा रहा है। पहले नई व्यवस्था के तहत बारह लाख रुपये की इनकम वाले व्यक्तियों को अस्सी हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था।
अब वेतनभोगी व्यक्तियों को भी पचहत्तर हजार रुपये की मानक कटौती मिलेगी, जिससे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स फ्री इनकम सीमा प्रभावी रूप से बारह लाख पचहत्तर रुपये हो जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।