(India)
लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया और सदन में हंगामा किया | सरकार ने विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया था, जबकि विपक्ष 12 घंटे की चर्चा चाहता था | इस पर विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई और बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक से वॉकआउट कर दिया | विपक्षी दलों का कहना है कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 30 का उल्लंघन करता है, जो अल्पसंख्यकों को अपनी संस्थाओं के प्रशासन का अधिकार देता है | डीएमके सांसद कनिमोझी ने इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया | विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है | विपक्षी दलों ने इस विधेयक के पारित होने पर इसे कोर्ट में चुनौती देने की धमकी भी दी है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।