PM मोदी ने थाईलैंड में रामायण की प्रस्तुति देखी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे। यहां उन्होंने रामायण की अद्भुत प्रस्तुति देखी। बैंकॉक पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरांगकिट ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पटोंगटारन शिनवात्रा से मुलाकात करेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सिख समुदाय के लोगों ने डॉन मुआंग एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भांगड़ा किया। थाईलैंड दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान यह उनकी पहली यात्रा होगी। गुरुवार शाम को पीएम मोदी थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेताओं के साथ बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिम्सटेक क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसने पिछले दशक में बंगाल की खाड़ी में सहयोग को मजबूत किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।