(India)
सांसद संजय सिंह ने वक्फ संशोधन विधेयक पर एक बयान दिया कि "सरकार बोलती है कि हम मुस्लिमों का भला कर रहे हैं, लेकिन पूरी सरकार में एक भी मुस्लिम नहीं है"। उनका यह बयान सरकार की नीतियों और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाने के संदर्भ को दर्शाता है | साथ ही साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि आपने मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन की राजनीति खत्म कर दी है | ये कानून धार्मिक संपत्तियों को अवैध बनाने की कोशिश है | इस बिल पर हिंदू-मुस्लिम, सिख-बौद्ध कोई भी खुश न हो क्योंकि सबकी बारी आएगी | ये सरकार जैन, वक्फ, मंदिर, गुरुद्वारा की जमीन हड़पकर अपने दोस्तों को देगी। इन लोगों ने राम मंदिर में घोटाला किया। कवि उदय प्रताप की पंक्तियों का यह उद्धरण राजनीतिक और सामाजिक संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बयान था, जो मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उजागर करता है।
ना मेरा है या ना तेरा है, ये हिंदुस्तान सबका है
नहीं समझी गई ये बात तो नुकसान सबका है
जो आकर मिल गई इसमें वो नदियां दिखाई नहीं देती
महासागर बनाने में मगर एहसान सबका है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।