12 घंटे की चर्चा के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा में पारित
(India) वक्फ संशोधन विधेयक गुरुवार देर रात 12 घंटे से अधिक की चर्चा के बाद राज्यसभा से पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में 12 घंटे की चर्चा के बाद यह विधेयक पारित हो गया था। अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की यह विधेयक भारतीय वक्फ बोर्डों की कार्यप्रणाली को सुधारने और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए लाया गया था। विधेयक के तहत वक्फ संपत्तियों की देखरेख, ट्रांसपेरेंसी और बेहतर प्रशासनिक ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें वक्फ संपत्तियों से जुड़ी काली कमाई और विवादों को सुलझाने के लिए नए नियम भी निर्धारित किए गए हैं। विधेयक पारित होने के बाद, इसे अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।