(India)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नए वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भारी हंगामा और धक्का-मुक्की हुई, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। विपक्षी दलों, विशेष रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के विधायकों ने इस अधिनियम पर चर्चा की मांग की, जिसे स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने अस्वीकार कर दिया। स्पीकर का तर्क था कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती। J&K विधानसभा में वक्फ अधिनियम को लेकर हुए हंगामे ने राजनीतिक दलों के बीच गंभीर टकराव का रूप लिया | नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों के बीच सदन के अंदर शारीरिक झड़प हुई।
NC के विधायकों ने आरोप लगाया कि BJP वक्फ संपत्तियों के दखल को जायज़ ठहराने की कोशिश कर रही है। झड़प उस वक़्त शुरू हुई जब NC विधायक वक्फ एक्ट पर बहस की ज़ोरदार माँग कर रहे थे, और BJP की ओर से विरोध हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।