केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी
(India) सरकार ने नौसेना के लिए फ्रांस से करीब 64,000 करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस खरीद परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2023 में मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' पर तैनाती के लिए फ्रांस से 26 राफेल-एम (समुद्री) जेट खरीदने को मंजूरी दी थी। मंत्रालय ने फ्रांस से तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को भी मंजूरी दी थी। हालांकि सीसीएस ने अभी इस परियोजना को मंजूरी नहीं दी है। भारतीय नौसेना के 'प्रोजेक्ट 75' के तहत फ्रांसीसी नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारत में पहले ही छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण किया जा चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।