Ampere Reo 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प
(India) Ampere (एम्पीयर) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo 80 को भारत में लॉन्च किया है, कंपनी ने इसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर की डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू होगी। Reo 80 को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं, जैसे स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन या वे लोग जो एक बजट फ्रेंडली और सिंपल स्कूटर की तलाश में हैं। यह नया मॉडल Reo के पुराने वर्जन का अपग्रेडेड रूप है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

इस स्कूटर में नए और उपयोगकर्ता के लिए सुविधाजनक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कलर LCD डिस्प्ले, LFP (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी जो लंबी चलती है और ओवरहीटिंग से बचाती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 80 Km तक चल सकता है। इसमें कीलेस स्टार्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, और प्रीमियम की-फॉब जैसे फीचर्स भी हैं। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा और इसके एलॉय व्हील्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।