(India)
PM मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान गैंगरेप मामले पर गहरी नाराजगी जताई है। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचते ही PM मोदी ने छात्रा से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से पूछताछ की ।PM मोदी ने साफ निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि छात्रा को अगवा कर 6 दिनों तक नशे की हालत में रखा गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। अब तक 23 में से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।