बालोतरा के पीएनपी हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग,ढाई घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने बुझाई आग
(India) बालोतरा शहर के सर्किट द्वितीय क्षेत्र स्थित पीएनपी हैंडलूम में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री से अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। तीन दमकलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग पांच राउंड तक पानी की बौछार की।

करीब दो से ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।