दिल्ली : चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत,कई लोगों की फंसे होने की आशंका
(India) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि इमारत गिरने से करीब 22 लोग मलबे में फंस गए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 14 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजकर दो मिनट पर दयालपुर थाने में इमारत ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम शक्ति विहार की गली नंबर-1 पहुंची, जहां चार मंजिला इमारत ढही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।