(India)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया। पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। मंगलवार दोपहर बैसरन घाटी इलाके में पर्यटकों पर फायरिंग की गई। अधिकारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फायरिंग में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। सुरक्षा बलों ने बैसरन घाटी इलाके की घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।