जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 पर्यटकों की मौत
(India) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 पर्यटकों के मारे जाने की खबर है | यह घटना पर्यटकों पर हो रहे हमलों की कड़ी का हिस्सा है, जिसमें पहले भी पर्यटकों को निशाना बनाया जाता रहा है | दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है | हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल है | इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में मौजूद है | सभी मृतकों के शवों को सशस्त्र पुलिस अस्पताल में रखवा दिया गया है | केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की | अमित शाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में घटनास्थल का दौरा भी करेंगे | इसके बाद वह दिल्ली लौट आएंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।