जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
(India) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।