जम्मू-कश्मीर में विस्फोट से 6 आतंकवादियों के घर ध्वस्त
(India)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में विस्फोट से 6 आतंकवादियों के घर ध्वस्त किया | सेना ने यह कार्रवाई त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान की। पहलगाम हमले के तीन दिन बाद कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली थी।
गुजरात में 500 से ज़्यादा घुसपैठिए पकड़े गए। सूरत और अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ़ कार्रवाई की। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।