बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात कबूल की
(India) पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात स्वीकार की है। बिलावल एक समाचार चैनल से बात करते हुए बिलावल ने माना कि पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर आतंकी संगठनों को बढ़ावा दिया है।

बिलावल भुट्टो के बयान से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद आया है। बिलावल भुट्टो से पहले आसिफ भी आतंकवाद को बढ़ावा देने की बात स्वीकार किया गया था । पहलगाम हमले को लेकर भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि खत्म करने के बाद से ही पाकिस्तानी मंत्री और अधिकारी लगातार विवादित बयानों की पोटरी खोल रहे है यानि कि विवादित बयान दे रहे है ।

बिलावल भुट्टो ने एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि रद्द करने की स्थिति में हिंसा की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, "सिंधु नदी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा या फिर उन लोगों का खून बहेगा जो हमारा हिस्सा छीनना चाहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।