सिक्योरिटी फोर्स : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा
(India) सिक्योरिटी फोर्स : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा, जहां सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 5 IED बरामद किया | साथ ही साथ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक किलोग्राम से ज्यादा आरडीएक्स विस्फोटक, एक बैटरी, दो कंबल और कुछ खाने का सामान शामिल है। छाजला पुल के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद यह सामग्री बरामद की गई, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों ने इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।