जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों पर पाक सेना की गोलीबारी,भारतीय सेना ने दिया जवाब
(India) पाकिस्तान ने लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की। इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे है। कल एलओसी पर हुई गोलीबारी में 15 लोगों की जान चली गई और पूंछ में एक लांस नायक भी शहीद हुआ है। साथ ही साथ हमले में कम से कम 15 नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की तरफ़ से कई चौकियाँ और बंकर नष्ट कर दिए। इस दौरान भारतीय सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) भी घायल हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।