(India)
भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इससे पहले बुधवार रात को पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत ने लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार दागे जा रहे हैं और साथ ही साथ बार-बार फायरिंग की जा रही है। पंजाब के फिरोजपुर में सीमा पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में मारे गए घुसपैठिए की तस्वीर जारी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।