जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
(India) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।