(India)
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद हज यात्रियों का दूसरा जत्था आज सुबह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हज हाउस से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। स्पाइसजेट ने 14 मई 2025 से मदीना के लिए अपनी हज उड़ानें शुरू कर दी हैं। साथ ही साथ श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ | इस हज यात्रा से पहले सीमा पर तनाव के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे को नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे हज यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई थी। संघर्ष विराम के बाद हवाई अड्डे को फिर से खोलने और हज उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे घाटी के हज यात्रियों को राहत मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।