जिले के खमेरा गांव के निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडो राजेश पंचाल को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
राजेश पंचाल 30 जनवरी 2024 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुड़ियम में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिशन के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस और वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र के लिए चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।