Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल लॉन्च, 835 किमी रेंज के साथ पेश की गई फुर्तीली सवारी
(India) शाओमी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी YU7 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम एक चीनी शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब है "हवा की सवारी करना", यानी तेज और फुर्तीली ड्राइव का अनुभव। कंपनी इसे हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी एसयूवी के तौर पर पेश कर रही है।

इसमें 680 bhp की ताकत वाला ड्यूल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 3.23 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा है। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो इसमें 800V हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म है, जिससे यह केवल 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग में यह 620 किमी तक चल सकती है।

YU7 का डिजाइन SU7 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसकी पहचान अलग है। गाड़ी की लंबाई करीब 5 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और व्हीलबेस 3 मीटर है, जिससे यह अंदर से काफी स्पेशियस लगती है। इसे तीन कलर ऑप्शन्स – एमराल्ड ग्रीन, टाइटेनियम सिल्वर और लावा ऑरेंज में पेश किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।