155 बांग्लादेशियों का तीसरा दल जोधपुर से रवाना, अवैध नागरिकों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी
(India) प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई के तहत आज 155 नागरिकों को वापस उनके देश भेजा गया। गौरतलब है के प्रदेश में अब तक 1008 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है।राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी है। आज जोधपुर से बांग्लादेशियों का तीसरा दल डिपोर्ट किया गया। इन सभी को अल सुबह एयर फोर्स स्टेशन लाया गया और उसके बाद यहां से बांग्लादेश की सीमा के लिए रवाना कर दिया गया। सबसे पहले 148 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया उसके बाद 153 बांग्लादेशों का दूसरा दल भेजा गया और आज 155 बांग्लादेशों का तीसरा दल जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन से वापस उनके देश भेजा गया।


राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए थे। सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।