सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कर्नाटक के CM -डिप्टी CM के खिलाफ FIR दर्ज कराई
(India) 4 जून, 2025 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए | भगदड़ घटना को लेकर
सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने आईपीसी की धारा 106 के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की है।

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना की रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने कहा कि हमने इस आयोजन के लिए आरसीबी या केसीए से कोई मांग नहीं की। उन्होंने अपनी इच्छा से इसका आयोजन किया और टीम को बेंगलुरु लेकर आए। साथ ही साथ भाजपा नेता आर. अशोक ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के इस्तीफे की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।