आखिर कैसे हुई राजा रघुवंशी की मौत, सोनम कैसे पहुंची गाजीपुर ?
(India) सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई। वे 20 मई को मेघालय हनीमून पर गए, 22–23 मई की रात उनसे संपर्क टूटा और वो लापता हो गए, फिर रेंट पर ली हुई उनकी स्कूटी एक कैफे के सामने मिली। 2 जून 2025 को वेई सावडॉन्ग झरने के पास एक भीषण खाई में राजा का शव मिला, जिस पर पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। फिर 9 जून को सोनम गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के एक ढाबे से गिरफ्तार हुई, जिसमें तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे — दो एमपी, एक यूपी का । वहीं मेघालय पुलिस के डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि सोनम ने हत्या करवाने के लिए कातिलों को हायर किया था, और चारों का लिंक हत्या से है। सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, वो बेहोशी हालत में थी फिर बाद में वह सरेंडर की, इसपर सोनम के पिता ने पुलिस पर झूठा आरोप लगाया है, जबकि माँ ने कहा, “बेटी मिल गई है, लेकिन सच जानना अभी बाकी है”। वहीं इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में लगी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।