(India)
इजराइल के हाईटेक हब हर्ज़लिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ईरान से दागी गई एक मिसाइल सीधे माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के पास आकर गिरी। गनीमत यह रही कि यह मिसाइल एक खाली क्षेत्र में गिरी और किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में धुआं और भगदड़ का माहौल बन गया। माइक्रोसॉफ्ट और अन्य टेक कंपनियों के कर्मचारी तत्काल बंकरों में ले जाए गए और पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि यह मिसाइल ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल थी। मिसाइल का लक्ष्य स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला एक साइबर या तकनीकी हब को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है।
IDF के एक अधिकारी ने कहा:
हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलें इंटरसेप्ट की हैं, लेकिन यह मिसाइल सिस्टम से बच निकली और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास गिरी। वहीं इस हमले ने एक बार फिर इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया है। क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चिंता जताई है और ईरान की निंदा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।