केंद्रीय कैबिनेट के अहम फैसले,रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी
(India) मोदी सरकार ने रोजगार,उद्योग,शोध और खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ की एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम, 1 लाख करोड़ की रिसर्च-डेवलपमेंट योजना, नई खेल नीति 2025 और 1,853 करोड़ की हाईवे परियोजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करेगी।

इसके अलावा सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के रिसर्च डेवलेपमेंट और इनोवेशन स्कीम,राष्ट्रीय खेल नीति 2025 और परमकुडी-रामनाथपुरम नेशनल हाईवे के चार लेन बनाने के लिए 1,853 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने रिसर्च डेवलपमेंट और इनोवेशन स्कीम को मंजूरीदे दी है,जिसके तहत देश में शोध को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।