वायुसेना और नौसेना की वायु रक्षा को मजबूत करने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिक मिसाइलों की खरीद को भी हरी झंडी दी गई है। नौसेना के लिए माइन काउंटर मेजर वेसल्स, मूर्ड माइंस, सुपर रैपिड गन माउंट और स्वचालित सबमर्सिबल वेसल्स जैसे उपकरण शामिल हैं, जो समुद्री सुरक्षा और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकार का यह फैसला 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि इन सभी उपकरणों का निर्माण भारतीय रक्षा कंपनियों द्वारा किया जाएगा। इससे न केवल विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी। रक्षा मंत्री ने इस फैसले को सेनाओं की ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाने वाला और भारतीय रक्षा उद्योग को प्रोत्साहन देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।