SUV का डिजाइन काफी अग्रेसिव और स्पोर्टी है, जो G-Class और AMG मॉडल्स से प्रेरित है। इसमें चौड़े फेंडर्स, मस्कुलर एयर इनलेट्स, स्पोर्टी साइड स्कर्ट्स और डिफ्यूजर-स्टाइल रियर बंपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंटीरियर में नैप्पा लेदर स्टीयरिंग व्हील, AMG स्पोर्ट्स पैडल्स और ब्रांडेड फ्लोर मैट्स जैसे प्रीमियम और स्पोर्टी एलिमेंट्स मिलते हैं।
AMG नाइट पैकेज के तहत SUV में ब्लैक एक्सटीरियर डीटेलिंग, डार्क क्रोम ग्रिल और 21-इंच के स्पेशल अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे और भी बोल्ड लुक देते हैं। इसकी कीमत GLS 450 के लिए करीब ₹1.4 करोड़ और GLS 450d के लिए ₹1.43 करोड़ रखी गई है। अब तक भारत में GLS की 16,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, और AMG Line वर्जन के साथ कंपनी परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों को नया अंदाज़ दे रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।