दोनों वेरिएंट्स में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है, जो 348 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और सभी चार पहियों में पावर भेजता है। इनमें हेडलाइट्स, साइड मिरर, विंडो फ्रेम और बैजिंग पर ब्लैक एलिमेंट्स, 21 इंच के RS Spyder अलॉय व्हील्स, डार्क ब्रॉन्ज एग्जॉस्ट और एलईडी पडल लैंप्स दिए गए हैं।
हालांकि इसे 'ब्लैक एडिशन' कहा गया है, लेकिन ये कई रंगों में उपलब्ध हैं जैसे- व्हाइट, सिल्वर, रेड और बेज। ग्राहक ₹7.30 लाख एक्स्ट्रा देकर अन्य रंग भी चुन सकते हैं और कस्टम कलर के लिए ₹20.13 लाख तक अतिरिक्त खर्च करना होगा। अंदर ब्लैक लेदर सीट्स, ब्रश्ड एल्यूमिनियम इनले, 14-वे इलेक्ट्रिक सीट्स, सनरूफ, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और 710 वॉट का 14-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है। डिजिटल कंसोल और टचस्क्रीन पहले जैसा ही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।