ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस: राजनाथ बोले – नतीजे अहम, नुकसान गौण
(India) लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने अभियान के दौरान भारतीय जेट के तबाह होने पर चिंता जताई और सरकार से सफाई मांगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब में कहा कि किसी भी ऑपरेशन की सफलता उसके नतीजों से तय होती है, न कि नुकसान से। उन्होंने कहा, "परीक्षा में नतीजा मायने रखता है, कितनी पेंसिल टूटीं या पेन गुम हुए, यह बेमानी है।"

राजनाथ ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया और कहा कि भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। विपक्ष ने हालांकि सरकार से ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा करने की मांग की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।