ऑपरेशन सिंदूर: वायुसेना ने गिराए पाकिस्तान के 5 जेट, आतंकी ठिकानों को किया तबाह
(India) वायुसेना प्रमुख ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए और आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

यह ऑपरेशन सीमापार आतंकी गतिविधियों के जवाब में किया गया था। वायुसेना ने सटीक हमले कर दुश्मन के कई ठिकानों को निशाना बनाया।

सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कई आतंकी शिविर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।