3 सितंबर को लखनऊ में लोक भवन सभागार कार्यक्रम के दौरान "समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल" का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। अभियान के अंतर्गत एक माह तक चलने वाले सुझाव संकलन कार्यक्रम में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक विषय-विशेषज्ञों का पैनल विभिन्न जिलों में जाकर संवाद करेगा और जनता से सुझाव प्राप्त करेगा। इन सुझावों को राज्य के विकास रोडमैप में शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम का नारा है —
"उठो, बढ़ो, करो निर्माण, अमृत काल का यह अभियान" तथा "यूपी का नया अवतार, डबल इंजन सरकार"।
यह अभियान उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।