सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में लगभग 200 यात्री सवार थे। धमकी की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की और धमकी को गैर-विशिष्ट (non-specific) बताया। फ्लाइट ने सुबह लगभग 7:53 बजे सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से बाहर निकाला गया और सुरक्षा जांच की गई।
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।