राहुल ने विदेश मंत्री के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे कहते हैं कि चीन हमसे ताकतवर है और उससे लड़ना मुश्किल है, तो यह देश की कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस बहादुरी का दिखावा करते हैं, लेकिन असल में उनके भीतर डर छिपा हुआ है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सच्ची ताकत कमजोरों को दबाने में नहीं बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा करने में होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस देश में डर और नफरत का माहौल फैलाते हैं, जबकि भारत की असली पहचान भाईचारे और साहस में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।