जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण धमाके, आग की लपटों में घिरा हाईवे
(India) जयपुर-अजमेर हाईवे मंगलवार देर रात धमाकों से गूंज उठा। दूदू क्षेत्र के मौखमपुरा के पास एक केमिकल टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग सिलेंडरों तक पहुंच गई और लगातार दो घंटे तक करीब 200 सिलेंडर फटते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरटीओ की गाड़ी देखकर घबराए टैंकर ड्राइवर ने वाहन को सड़क किनारे ढाबे में घुसाने की कोशिश की लेकिन सामने खड़े एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के साथ हुई स्पार्किंग के कारण आग लग गई और दोनों वाहन उसकी चपेट में आ गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।