देशभर मे दीपोत्सव का उल्लास,प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
(India) दिवाली के जश्न से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खरीदारी को लेकर लोगों से स्वदेशी अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। देशभर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन, भक्त धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।