प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य सम्मेलन 2025 में होंगे शामिल
(NewDelhi, NewDelhi) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के रोहिणी में अंतर्राष्ट्रीय आर्य सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ज्ञान ज्योति महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से आर्य समाज इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो महर्षि दयानंद के सुधारवादी आदर्शों और संगठन की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है। इसमें "150 स्वर्णिम वर्ष की सेवा" शीर्षक से एक प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में आर्य समाज के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती की सुधारवादी और शैक्षिक विरासत को सम्मानित करना, शिक्षा, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की 150 वर्षों की सेवा का जश्न मनाना और वैदिक सिद्धांतों और स्वदेशी मूल्यों के प्रति वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देना है, जो विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।