1 से 19 दिसंबर तक संसद का विंटर सेशन, 15 बैठकें होंगी
(India) संसद का विंटर सेशन 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है और कुछ लंबित बिलों पर चर्चा भी हो सकती है।

पिछले मानसून सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और SIR मुद्दे को लेकर सदन में भारी हंगामा देखने को मिला था। अब सभी की निगाहें इस शीतकालीन सत्र पर हैं कि विपक्ष और सरकार किस तरह से अपने-अपने मुद्दों को सदन में उठाते हैं।

संसद सचिवालय ने बताया कि सत्र के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और सदन में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।