रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की सुरक्षा की समीक्षा: लाल किले के पास विस्फोट के बाद प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी
(DELHI, DELHI) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के मद्देनजर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक यातायात सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 20 लोग घायल भी हुए और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

वैष्णव ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में हुए विस्फोट से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया गया है।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।