सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जांच कर रही हैं, जिसके कारण स्टेशन को बंद कर दिया गया है।
इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।’’
विस्फोट के बाद ऐतिहासिक स्मारक के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।
वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही हैं।
Source- PTI
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।