कोहरे के बीच रेलवे अलर्ट मोड में, प्रीमियम ट्रेनों पर कड़ी नजर
(India) उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ रेल परिचालन को भी प्रभावित किया है। दृश्यता कम होने के कारण वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने अलर्ट मोड अपनाया है और ट्रेनों की रियल-टाइम निगरानी शुरू कर दी है।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रेनों की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी और प्रयागराज मंडलों में खास निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी मिले और खानपान जैसी सुविधाओं में किसी तरह की कमी न हो।
कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों के लिए अतिरिक्त स्पेयर रेक तैयार किए हैं। नई दिल्ली–वाराणसी रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत रेक का उपयोग कर ट्रेनों को समय पर रवाना किया जा रहा है। साथ ही, आईआरसीटीसी के जरिए कैटरिंग, ओबीएचएस और लिनन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आईआरसीटीसी का विशेष वॉर रूम भी सक्रिय किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।