स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके के जालदा क्षेत्र में हुई। ओडिशा के परिवहन मंत्री ने बताया कि यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था और उड़ान भरने के करीब 10 किलोमीटर बाद ही हादसे का शिकार हो गया। विमान के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कारणों की भी जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।