योजना की खास बात यह है कि पात्रता तय करने में विद्यार्थियों के कक्षा 10 के गणित और विज्ञान विषयों के अंकों के साथ पारिवारिक आय को भी आधार बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को कक्षा 10 के गणित और विज्ञान विषयों में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, छात्राओं के लिए यह सीमा 80 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यानी सामान्य श्रेणी की छात्राओं को पात्रता में पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। अन्य श्रेणियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग मानक लागू होंगे।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी के लिए कक्षा 10 के अंकों की पात्रता श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है।
- सामान्य श्रेणी: 80 प्रतिशत अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 75 प्रतिशत अंक
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): 65 प्रतिशत अंक
इन निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यार्थी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के लिए पारिवारिक आय की सीमा भी तय की गई है। छात्रों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम, जबकि छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
चयनित विद्यार्थियों को एक साल तक निःशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी। यह कोचिंग पुणे के निकट स्थित दक्षणा वैली परिसर में दी जाएगी।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पात्र विद्यार्थियों को योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योग्य छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठा सकें।
इच्छुक विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन लिंक: [https://apply.scholarship.dakshana.org](https://apply.scholarship.dakshana.org)
Digital Desk: Liza Chandel
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।