अंबेडकर को समर्पित स्मारक का उद्घाटन
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लंदन में भारतीय संविधान के निर्माता और दलितों के मसीहा डा. भीमराव अंबेडकर को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया। ब्रिटेन प्रवास के दौरान एक छात्र के रूप में 1920 के दशक में डा. अंबेडकर यहां रहा करते थे और भारत ने अभी दो महीने पहले ही इस बंगले को अधिग्रहित किया है। मोदी ने इस स्मारक का उद्घाटन किया और कहा कि दलितों के इस दिग्गज नेता का समानता और न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक है। महाराष्ट्र सरकार ने इस बंगले को अधिग्रहित किया है। उत्तर पश्चिम लंदन में 10 किंग हेनरी रोड स्थित यह तिमंजिला बंगला 2050 वर्ग फुट में फैला हुआ है। अगस्त में इसे 32 लाख से 40 लाख पौंड की अनुमानित लागत में अधिग्रहित किया गया और यह खर्च महाराष्ट्र सरकार ने उठाया। मोदी और उनके साथ गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस बंगले में स्थापित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।