अमेरिका में पहली बार डाॅलर पर लगेगी महिला का तस्वीर
(International)

अमेरिका के वित्त मंत्री जैकब ल्यू ने बुधवार को बताया कि बीस डॉलर के नोट पर अमेरिकी इतिहास की दासप्रथा विरोधी महिला हेरिएट टबमेन की तस्वीर लगाए जाने की योजना है। ल्यू ने बुधवार को एक टेलीकांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं कि एक सदी से अधिक समय के बाद पहली बार हमारी मुद्रा पर एक महिला की तस्वीर अंकित होगी।’’ ल्यू ने बताया, नवीन डिजाइन युक्त बीस डॉलर के इस नोट पर व्हाइट हाउस के साथ ही राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन की छवि भी रहेगी। पिछले साल जून में वित्त विभाग ने अपनी एक आरंभिक योजना की जानकारी दी थी, जिसके तहत 10 डॉलर के नोट पर ऐलेक्जैंडर हैमिल्टन के स्थान पर किसी ऐतिहासिक महिला शख्सियत की तस्वीर लगाई जानी थी। लेकिन, इस योजना को पूरे देश में आलोचना का सामना करना पड़ा था। हैमिल्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले वित्त मंत्री थे। वह महान अर्थशास्त्री और देश की आर्थिक प्रणाली के वास्तुकार माने जाते हैं। इसलिए लोगों ने इस योजना को खारिज कर दिया था। ल्यू ने बुधवार को कहा कि 10 डॉलर के नोट के पहले हिस्से पर ऐलेक्जैंडर की तस्वीर कायम रहेगी, लेकिन 10 डॉलर के नोट की पृष्ठभूमि में महिलाओं के मताधिकार आंदोलनों के नायकों की कहानी होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।