अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने भारत से चोरी कर लाई गईं 4,50,000 डॉलर की दो मूल्यवान कलाकृतियों को नीलामी करने वाली प्रमुख संस्था क्रीस्टीज से जब्त किया गया है। एशिया सप्ताह आयोजन के तहत कुछ ही दिन बाद इन वस्तुओं की नीलामी तय थी। अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टीगेशंस (एचएसआई) के स्पेशल एजेंटों ने मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के साथ मिलकर चोरी की गईं दोनों भारतीय कलाकतियों को कल जब्त कर लिया। माना जाता है कि ये कलाकतियां आठवीं और 10वीं शताब्दी की हैं। भारत सरकार और इंटरपोल की मदद से अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद इन कलाकतियों को नीलामी हाउस क्रिस्टीज से बरामद किया गया है। कलाकतियों को ऐसे समय में जब्त किया गया है जब कुछ ही दिन बाद एशिया वीक न्यूयार्क महोत्सव के तहत 15 मार्च को इनकी नीलामी तय थी। कलाकतियों में एक बलुआ पत्थर से बनी कलाकृति रिषभंता शामिल है। माना जाता है कि यह कलाकृति राजस्थान या मध्यप्रदेश से 10वीं सदी की है। दूसरी कलाकति भी बलुआ पत्थर से निर्मित 8वीं सदी की कलाकति है यह कलाकृति रेवंता और उनके अनुयायियों को दर्शाती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।