अवॉर्ड लौटाने के खिलाफ दर्ज याचिका पर केंद्र को नोटिस
(India)
दिल्ली हाईकोर्ट ने लेखकों द्वारा साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाने के खिलाफ दर्ज याचिका पर केंद्र सरकार व साहित्य अकादमी को बुधवार को नोटिस जारी किया। जस्टिस जी. रोहिणी व जस्टिस जयंत नाथ की खंडपीठ ने पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय व साहित्य अकादमी से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है। एक जनहित याचिका में अवॉर्ड लौटाने के लिए सरकार को दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश देने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस बात को सुनिश्चित करे कि अवॉर्ड पाने वाला यदि अवॉर्ड लौटाता है, तो उन्हें न सिर्फ पुरस्कार राशि को सूद के साथ लौटाना चाहिए, बल्कि उस रॉयल्टी को भी लौटाना चाहिए, जो उन्होंने पुरस्कार प्राप्त पुस्तकों की बिक्री या अन्य कार्यो से प्राप्त किए हों।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।