आउडी ने बताया कि उसने इसकी शुरुआत कर दी है और अभी तक 197 क्यू7 में गड़बड़ी वाला पार्ट बदला जा चुका है। कंपनी का कहना है कि खराब वैक्यूम लाइन से इंजन ऑयल ब्रेक सिस्टम में जा सकता है। इससे ब्रेक में डायफ्राम को नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद ब्रेक काम करती रहेगी लेकिन इसके लिए पेडल पर ज्यादा प्रेशर देने की जरूरत होगी। आउडी ने बताया कि यह समस्या केवल क्यू7 के 3.0 डीजल इंजन में है और अन्य डीजल या पेट्रोल वर्जंस को लेकर कोई समस्या नहीं है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी वॉलंटरी रिकॉल कोड जारी करने के बाद से देश में सात लाख से ज्यादा पैसेंजर वीइकल्स तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की वजह से जुलाई 2012 से अब तक रिकॉल किए जा चुके हैं। रीकॉल करने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी, होंडा मोटर्स, महिंद्रा टोयोटा और जनरल मोटर्स शामिल हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
